विकास को गति देने के संकल्प के साथ विनोद दोहरे ने ली प्रमुख की शपथ - Sunshine samay सनशाइन समय

विकास को गति देने के संकल्प के साथ विनोद दोहरे ने ली प्रमुख की शपथ

 


जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

 शपथ ग्रहण समारोह में समर्थकों ने किया अतिथियों को जोरदार स्वागत सम्मान,

सरकार की जनहितकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं से आम जनमानस को लाभान्वित कराने व भरथना क्षेत्र के विकास कराने के संकल्प के साथ नवनिर्वाचित भरथना ब्लाक प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। उपजिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ ग्रहण कराने के उपरान्त ब्लाक प्रमुख ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलायी।


शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी श्रुति सिंह के निर्देशानुसार पर मंगलवार को भरथना ब्लाक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार दोहरे को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार दोहरे ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल,सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करने के उपरान्त विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नवनिर्वाचित समस्त 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी गई। तदुुपरान्त समर्थकों ने मुख्य अतिथि अंशुल यादव का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव,पूर्व सांसद प्रदीप यादव,प्रेमदास कठेरिया,जि0पं0स0 पुष्कर सिंह यादव,मनोज यादव(बण्टी), सुरेन्द्र यादव,भरथना के उद्योगपति सपा नेता अजय यादव(गुल्लू),कमलेश कठेरिया,प्रवीन मीनू दुबे,सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा,रानू यादव,संजीव यादव,प्रताप वर्मा,शिवराम सिंह यादव, पप्पन यादव,वकील लारा,अनीता दिवाकर, सिग्रेश यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज यादव,नरेन्द्र दिवाकर के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही,खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत इम्त्याज अतहर के अलावा कई सपा समर्थकों व ब्लाक कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url